मुख्य समाचार

सिरमौर : स्कूल बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा से नहीं किया जाएगा समझौता – उपायुक्त

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने जिला में संचालित सभी सरकारी और निजी स्कूलों को स्कूल वाहनों के लिए सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल वाहनों में विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए और जो भी स्कूल प्रबन्धन विद्यार्थियों की सुरक्षा से सम्बन्धित कोताही बरतेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी स्कूल प्रबंधन सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों की अनुपालना की सूचना 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करेंगे। उपायुक्त आर.के. गौतम आज नाहन में स्कूल वाहनों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों की अनुपालन सम्बन्धी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने पुलिस, परिवहन और शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि एक विशेष संयुक्त अभियान के तहत सभी स्कूली वाहनों में सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों की जांच करें और यदि किसी वाहन में कमी पाई जाए तो स्कूल प्रबन्धन के खिलाफ कार्रवाई करें। आर.के. गौतम ने कहा कि स्कूल वाहनों के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर दिशा निर्देश जारी किए गए है। इन दिशानिर्देशो में स्कूल प्रबन्धन द्वारा स्वयं संचालित किये जाने वाहन, स्कूलों द्वारा लिए गए प्राईवेट कांट्रेक्ट वाहन और स्कूली बच्चों को परिवहन सुविधा देने वाले सभी मोटर कैब, मैक्सी कैब शामिल हैं।

उपायुक्त ने कहा कि सभी स्कूल प्रबंधक यह सुनिश्चित बनाएं कि सभी स्कूली बसों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएं, सभी बसें जीपीएस सिस्टम से लैस हों, बसों में प्रशिक्षित महिला गार्ड की व्यवस्था हो, दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए, ड्राईवर और कंडक्टर निर्धारित यूनिफार्म पहनें। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित बनाया जाए कि स्कूल बस निर्धारित गति से चले और केवल निर्धारित स्थल पर ही बच्चों को चढ़ाएं एवं उतारें। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल प्रबन्धन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बस स्टाफ के व्यवहार की प्रतिदिन जानकारी हासिल करें ताकि बस यात्रा के दौरान स्कूली विद्यार्थियों में किसी भी प्रकार की असुरक्षा की भावना का स्कूल प्रबन्धन को समय पर पता चल सके। सभी स्कूली वाहन आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से लैस होने चाहिंए। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को सभी स्कूली वाहनों की पासिंग समयबद्ध करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने शीघ्र ही जिला के समस्त स्कूल प्रबन्धकों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया ताकि सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों की कड़ाई से अनुपालना को सुनिश्चित बनाया जा सके। इस अवसर पर उप-पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सचिन्द्र चौधरी, उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्म चंद व अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

₹10 लाख की ड्रग डील का खुलासा: शिमला पुलिस ने अंबाला से मास्टरमाइंड दबोचा, अब तक 9 गिरफ्तार

शिमला (विकस शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

11 hours ago

जकातखाना-बनेर रोड पर अवैध खैर लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर (मंदीप राणा , संवाददाता ), दिनांक 14.04.2026 को कृष्ण कुमार Forest गार्ड बीट जकातखाना…

13 hours ago

बद्दी में युवक की हत्या मामले में दो संदिग्धों की पहचान, पुलिस की टीमें तलाश में जुटी

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), बद्दी क्षेत्र के बिलांवाली लबाणा में एक युवक की हत्या…

1 day ago

13 साल पुराने सेब गबन मामले में आरोपी गिरफ्तार, पटियाला से शिमला पुलिस ने दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए…

1 day ago

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कफ सिरप की 14 शीशियों के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…

2 days ago

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर महिला आयोग सख्त, दोषी को फांसी देने की मांग

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…

2 days ago