अपराध /दुर्घटना

रामपुर : कुमारसैन के लवाण संपर्क मार्ग पर दो युवकों से बरामद हुआ चिट्टा

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

पुलिस उपमंडल रामपुर के कुमारसैन थाने के अंतर्गत चिट्टा तस्करी के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। युवकों की पहचान 23 वर्षीय रोहित पुत्र सुनील कुमार गाँव श्रीकोटी डाकघर व तहसील निरमंड जिला कुल्लू तथा सन्नी पुत्र बंदे काजुर निवासी पाटबंगला रामपुर बुशहर उम्र 24 वर्ष के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार देर शाम पुलिस थाना कुमारसैन का दल हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार की अगुआई में गश्त पर था। इस दौरान लवाण सम्पर्क मार्ग से एनएच-5 की तरफ दो युवकों को संदिग्ध हालत में आते देखा। पुलिस को देख दोनों युवक हड़बड़ा गए और वापिस लवाण की ओर मुड़ तेज गति से चलने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उनको दबोचा और वापिस मुड़ने का कारण पूछा। पुलिस पूछताछ में युवक घबरा गए और शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों मे से एक युवक द्वारा कंधे पर उठाए बैग की छानबीन पर 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके पश्चात पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

2 hours ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

4 hours ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

4 hours ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

4 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

5 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

7 hours ago