मुख्य समाचार

राजगढ़ : हर्षवर्धन चौहान के दौरे से बौखलाए गंगू राम मुसाफिर – सुधीर ठाकुर

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),  

पच्छाद में उद्योग, संसदीय कार्य, एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान के दौरे से गंगू राम मुसाफिर बुरी तरह बौखला गए है। यह बात पच्छाद मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, राजेंद्र ठाकुर, इंद्रपाल ठाकुर, विजय लक्ष्मी शकुंतला प्रकाश, चंद्रमनी अमन प्रकाश, दीपक धीर, चंद्र शेखर, रत्न कश्यप, प्रदीप कंवर,    विक्रम जैलदार,अनिल पुंडीर, रमेश कश्यप, सुरेश कश्यप, विक्रम जैलदार, अभिषेक शर्मा, रंजोत ठाकुर, अनुज ठाकुर, रामकिशन, कुशल तोमर, प्रमोद रपटा, प्रमोद, विक्रम, रंजोत आदि ने  माननीय मंत्री हर्षवर्धन चौहान के खिलाफ जहां पर मंत्री के दौरे व राजगढ़ के भांजे होने से पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। वहीं पर गंगू राम व पूरी टीम बुरी तरह बौखला गई है। मंडल महासचिव सुधीर ठाकुर ने मीडिया से विज्ञप्ति देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में गंगूराम व पूरी टीम पहली बार मलाई खाने से वंचित है। जिससे इन लोगों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। जिसका उदाहरण उद्योग संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान के राजगढ़ के दौरे के बाद गंगूराम मुसाफिर ने प्रेस मैं जा कर हर्ष वर्धन चौहान पर अनियमित ब्यान बाजी करनी शुरू कर दी है। गंगू राम मुसाफिर को न तो पच्छाद के विकास की पड़ी है न ही लोगों के निजी काम की । पहले भी कांग्रेस हाई कमांड को गंगू राम मुसाफिर व टीम अनाप शनाप ब्यान बाजी करते आए है। सुधीर ठाकुर ने कहा कि भाजपा से मिल कर  कांग्रेस को हानि पहुंचा कर, अपने स्वार्थ की पूजा जो करना चाहते थे अब गंगूराम मुसाफिर कांग्रेस की चिंता छोड़ दे। पच्छाद की जनता ने गंगू राम मुसाफिर को लगातार चौथी बार नकारा है। तीन बार लगातार पार्टी के टिकट मिलने पर भी हारते रहें है । और एक बार आजाद मैं जा कर भी मुंह की खा ली है। ठाकुर ने कहा कि गंगूराम मुसाफिर को अपनी हार स्वीकार कर अब आराम कर लेना चहिए  और अपनी हार का ठीकरा दूसरों पर थोपना बंद करके पूरे हिमाचल में अपनी झंड कराना बंद कर देना चाहिए। कांग्रेस ने दयाल प्यारी पर अपना विश्वास जताया है। आने वाले समय में हम सब मिल कर पच्छाद कांग्रेस में जो विधायक का ग्रहण लगा है, इस से पार पाएंगे। पच्छाद कांग्रेस दयाल प्यारी के साथ एक जुटता से खड़ी है। बेकार ब्यान बाजी से हमे फर्क नहीं पड़ता। हमारे पास लोगों के और क्षेत्र के बहुत काम है। दयाल प्यारी के सानिध्य में पच्छाद के हर कार्य के लिए हम लोग प्रतिबद्ध है।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

4 hours ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

5 hours ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

6 hours ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

6 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

7 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

9 hours ago