मुख्य समाचार

चंबा : पू्र्व मुख्यमंत्री ने किया जनता को गुमराह : करतार सिंह ठाकुर

चंबा (एम एम डैनियल/ ब्यूरो चीफ),

पूर्व भाजपा सरकार की नाकामी आज प्रदेश की जनता पर भारी पड़ रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व मे जल्द ही सब ठीक कर लेगी। यह उद्गार चंबा मे एक जारी ब्यान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहें। बीसीसी अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के दौरान अपने घोषणापत्र मे प्रदेश वासियों को दस गारंटिया देने की घोषणा की थी। जिन्हें जल्द ही चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करके लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नुमाइंदे जगह जगह दें ब्यानों के द्वारा प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी पांच वर्षों के कार्यकाल मे हर गारंटी को पूरा करने के लिए कांग्रेस सरकार कृतसंकल्पित है। इसलिए भाजपा नेताओं द्वारा जल्दबाजी करना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के नेता बताना ही चाहते है तो जनता को ये बतायें कि किस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनता को 75 हजार करोड़ के ऋण के नीचे दबाकर चलते बने, किस प्रकार करोड़ों रूपये का नुकसान करवाने के बाद भी धर्मशाला मे हुई इन्वैस्टर मीट के कोई भी उद्योग हिमाचल मे नही लगा, किस प्रकार कोरोना महामारी के दौरान कोविड किट घोटाला हुआ,  किस प्रकार बेरोजगार युवाओं के हिस्से की नौकरियां पेपर लीक करके चहेतों को दें दी जाती रहीं है और हमीरपुर चयन बोर्ड को किस प्रकार भाजपा सरकार मे पेपर लीक आयोग बना दिया गया? उन्होंने कहा कि अभी सरकार को बने सिर्फ दो महीने का समय हुआ है इसलिए व्यवस्था परिवर्तन के लिए कुछ समय लगेगा‌। इसलिए भाजपा नेताओं को अपना विवेक नहीं खोना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को डिनोटिफाइड सरकार कहना सरासर गलत है क्योंकि बिना वित्तीय प्रबंधन की व्यवस्था के कोई भी संस्थान चलाना असंभव है। लेकिन अनुभवहीनता व चुनावी लाभ लेने के चलते पू्र्व मुख्यमंत्री द्वारा धडा़धड़ संस्थान व स्कूल खोलकर एक तरह से जनता से छलावा किया गया है और अपनी नाकामी को छुपाने के लिए भाजपा नेता कांग्रेस पार्टी पर इल्जाम लगा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और कर्मचारियों ने जो कांग्रेस पार्टी को जनादेश दिया है वो बिलकुल सोच समझ कर दिया है, क्योंकि पूर्व भाजपा सरकार मे कर्मचारियों का काफी शोषण हुआ है। लेकिन अब सब हालात सुधारे जा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती से लेकर जेओए की भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर पूर्व भाजपा सरकार पूरे देश मे पहले ही बदनाम है ऊपर से जेबीटी भर्ती के सारे मामले भी न्यायिक व्यवस्था के विचाराधीन होना भी पूर्व सरकार की नाकामी को ही दर्शाता है। इसलिए भाजपा के नेताओं को अपने विवेक से काम लेकर प्रदेश सरकार की नीतियों की सराहना करनी चाहिए।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

11 hours ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

12 hours ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

12 hours ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

12 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

14 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

15 hours ago