मुख्य समाचार

चंबा : सतगुरु रविदास महाराज के 646वें जन्मोत्सव पर कीर्तन एवं लंगर आयोजित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

सतगुरु रविदास महाराज के 646वें जन्मोत्सव पर सिद्धपुरा, सरोल में कीर्तन एवं लंगर आयोजित किया गया। जिसमें सदर विधायक नीरज नैयर ने विशेष रूप से शिरकत की।कार्यक्रम के दौरान भाई रंजीत सिंह व रागी जत्था गैहरा वाले, भाई अजीत भट्ट, भाई सतपाल पिंकी, भाई रोहित कुमार व रागी जत्था मैहला, भीमा बाई महिला मंडल चम्बा, भाई शिव कुमार व अन्य रागी जत्थों  द्वारा गुरु रविदास की महिमा का गुणगान किया गया। जिसमें बनजारो राम को मेरा टांढा लादेया जाए रे, कह रविदास सभे जग लूटेया, हम तो एक राम कह छूटया, ऐसी लाल तुझ बिन कौन करे, तोहि-मोहि मोहि-तोहि अंतर कैसा, बहुत जनम बिछुरे थे माधउ, एह जनम तुम्हारे लेखे, बिन बोलेयां सब किछ जाण दा, प्रेम की जेवरी बाँधेओ तेरो जन, नाम तेरो आरती मजन मुरारे, हर के नाम बिन झूठे सगल पसारे, जगमग नूर है साध संगत रसथान जगमग नूर है, मन मेरे सतगुरू के भाणे चल, थिर घर बैसों हरजन प्यारे, सतगुरु तुमरे काज सवारे, साची प्रीत हम तुम संग जोरी, लख खुशियां पातशाहियां जे सतगुरू नदर करे, गरीब नवाज गुसाईयाँ मेरा माथे छत्र धरे, जो तेरी शरणाई आवे पूरी होवे आस, धन गुरु रविदास आदि शब्द गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया । प्रातः गुरु जस कीर्तन, पाठ का भोग, आरती व अरदास के साथ माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास सभा चम्बा के वरिष्ठ उप प्रधान अविनाश पाल, उपप्रधान सुदेश चंद्रा, गुरु रविदास सभा सिद्धपुरा के प्रधान कमल अहीर, सचिव काका राम, उप प्रधान कुलदीप, कोषाध्यक्ष सुधीर, नीरज, गुरवचन अहीर, शालिनी, सुनील कुमारी, ज्योति, गुरु रविदास सभा काकडोलू के प्रधान रमेश कुमार, ऋषि केश, दलबीर सूर्या, जितेंद्र कुमार, डॉ. राजीव चंद्रा, कमला अहीर, लेख राम, तरलोक सूर्या,रवि कांत अहीर, ग्रंथि नविता भट्ट, अमृता देवी व राजिंदरा सूर्या ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

12 hours ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

14 hours ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

14 hours ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

14 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

15 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

17 hours ago