मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता)
हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में आज सुबह मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र के स्याह के समीप एक तेज रफ्तार कार खंभे से जा टकराई। जिस कारण कार में सवार तीन लोगों को चोट आई है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत आज सुबह कार बग्गी से डडोर की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार कार जैसे ही स्याह के समीप पहुंची तो कार उल्टी दिशा में एक खंभे से जा टकराई जिस कारण कार के परखच्चे उड़ गए। कार में तीन लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे 108 एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे और उन्होंने नशे का सेवन भी कर रखा था। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ) 3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…
ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…