मुख्य समाचार

राजगढ़ : परितोष तोमर ने पहले प्रयास में उतीर्ण की श्रम अधिकारी की परिक्षा

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
होनहार बिरवान के होत चिकने पात अर्थात  ग्रामीण परिवेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है केवल  प्रेरणा और उचित मार्गदर्शन मिलने की आवश्यकता है। इस कहावत को शरगांव के एक होनहार युवा परितोष तोमर ने सार्थक करके दिखाया है। जिन्होने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से श्रम अधिकारी (क्लास-11 राजपत्रित) पद की परीक्षा में सफलता प्राप्त करके राणाघाट पंचायत व राजगढ़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परितोष तोमर द्वारा यह परीक्षा प्रथम प्रयास में बिना किसी कोचिंग के उतीर्ण की गई है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न वर्ग के 12 युवाओं का श्रम अधिकारी पद   के लिए चयन हुआ है जिसकी परीक्षा बीते वर्ष अक्तूबर 2022 में हुई थी। परितोष के श्रम अधिकारी बनने पर समूचे राजगढ़ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। परितोष तोमर का जन्म राजगढ़ ब्लॉक की राणाघाट पंचायत के शरगांव में एक साधारण परिवार में रामस्वरूप तोमर के घर वर्ष 1995 में हुआ। प्राथमिक शिक्षा अपने गांव के स्कूल से करने के उपरांत परितोष तोमर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ से 12वीं कक्षा वर्ष 2013 में  उतीर्ण की। तत्पश्चात परितोष द्वारा बीटेक (मेकेनिकल) की डिग्री शूलिनी विश्वविद्यालय से वर्ष 2017 में तथा एमबीए की डिग्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से वर्ष 2019 में हासिल की गई। बता दें  कि परितोष तोमर श्रम अधिकारी बनने से संतुष्ट नहीं है बल्कि सिविल सर्विस के लिए अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। परितोष ने बताया कि उनका लक्ष्य हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की परीक्षा उतीर्ण करना है जिसके लिए दिन रात मेहनत करेगें। परितोष तोमर अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता रामरूवरूप तोमर, माता कमलेश तोमर तथा माॅसी राधा मेहता को दिया है जिनकी प्रेरणा और आर्शिवाद से उन्होने यह मुकाम हासिल किया है। गौर रहे कि परितोष तोमर राणाघाट पंचायत के पहले राजपत्रित अधिकारी बने हैं। उन्होने बताया कि उनके पिता रामस्वरूप तोमर वर्ष 2002 में सेना से रिटायर हुए है जिनके द्वारा अचल सम्पति बनाने की बजाए बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया गया। इनके छोटे भाई द्वारा भी एमबीए की गई है जोकि एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य करते हैं। पिता रामस्वरूप तोमर ने बताया कि परितोष बचपन से ही एक होनहार बालक था जिसने अपनी मेहनत व पढ़ाई के प्रति लग्न से सफलता की ओर बढ़ रहा है।            

Himachal Darpan

Recent Posts

बद्दी में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, आग में दो गाड़ियां राख

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), बद्दी के बसंती बाग क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4…

5 hours ago

हिमाचल में बढ़ेगी गर्मी, 24 अप्रैल से बदलेगा मौसम

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम जल्द करवट लेने वाला है। इस सप्ताह प्रदेश में…

6 hours ago

13 साल बाद जूडो में लौटी चमक : हिमाचल की बहू इंदुबाला ने एशियाई चैंपियनशिप में रचा इतिहास, जीता कांस्य पदक

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर से जुड़ी एक बहू…

6 hours ago

ठियोग में चिट्टा तस्करी पर बड़ा वार: 9 ग्राम हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो रिपोर्ट ), जिला शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के…

6 hours ago

जोगिंद्रनगर में बुजुर्ग पर बेटे-बहू का हमला, दराट से गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट जोगिंद्रनगर क्षेत्र के तहत पुलिस चौकी लडभड़ोल में एक दिल दहला देने वाली…

8 hours ago

ठियोग में चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, JMFC कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध…

2 days ago