अपराध /दुर्घटना

मंडी : निहरी क्षेत्र के ठीकर गांव में डंगे से गिरा 40 वर्षीय व्यक्ति

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत निहरी क्षेत्र के ठीकर गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति घर के नजदीक डंगे से गिर गया जिस कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीएसएल पुलिस थाना के तहत निहरी पुलिस चौकी को आज सुबह सूचना मिली कि देर रात 40 वर्षीय इंद्रदेव पुत्र बबलू राम गांव ठीकर डाकघर पौड़ाकोठी तहसील निहरी जिला मंडी अपने घर के नजदीक डंगे से नीचे गिर गया जिस कारण उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति किसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए कहीं गया था और घर आते समय रास्ते में डंगे से गिर गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और 3 बच्चों को छोड़ गया है जिस कारण परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले में जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 6.90 करोड़ लोन विवाद, गिरवी संपत्ति से छेड़छाड़ का केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़: State Bank of India की स्ट्रेस्ड एसेट्स रिकवरी ब्रांच, शिमला की शिकायत…

1 hour ago

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

2 days ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

2 days ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

2 days ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

2 days ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

2 days ago