अपराध /दुर्घटना

शिमला : कोटखाई के हुल्ली में आगजनी की घटना आई सामने

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

कोटखाई के हुल्ली में आग जनी की घटना सामने आई। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार गत रात्री थाना में फोन के माध्यम से सुचना मिली कि हुल्ली में एक मकान में आग लग गई है जिसकी सुचना मिलते फायर ब्रिगेड को आगजनी के बारे में सुचित कर ASI कर्ण नेगी मौके पर पहुंचे और आग लगने के कारणों का तस्दीक की गई। तस्दीक में पाया कि जिस मकान में आग लगी है उसका मालिक तरूण चौहान पुत्र राम दयाल चौहान गांव हुल्ली डा० गुम्मा तह० कोटखाई है। तरूण उपरोक्त ने हुल्ली NH 705 के साथ चार मंजीला मकान RCC बना रखा है दो मंजीला RCC मकान खाली पड़ा है तथा तीसरी मंजील किराए पर दे रखा है, जिसमें लकड़ी के फर्निचर का काम करने के लिए मशीन ला रखी है तथा तीसरी मंजील के बरामदा में तरूण चौहान ने शटरिंग की बल्ली करीब 300 रखी थी जो करीब 11:15 बजे रात आग लगने के कारण जल कर नष्ट हुआ। ठेकेदार द्वारा लकड़ी हॉल मे रखी गई थी और कुछ लकड़ी जली हुई पाई गई। मौका पर फायर ब्रिगेड भी आई और आग को काबू कर लिया गया। इस चार मंजीला मकान में कोई भी नहीं रहते है तथा जिस ठेकेदार को किराये पर रखा है वह भी दिन को काम करके रात को कही और जगह ठहराव करता है। इस आगजनी में करीब 60,000 का नूकसान हुआ है और कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कोई पता न चल सका, न ही किसी के ऊपर कोई शक है और तस्दीक जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago