रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
रामपुर क्षेत्र में फैले नशे के कारोबार को समेटने के लिए पुलिस की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। सोमवार शाम पुलिस उपमंडल रामपुर के झाकड़ी थाने के तहत एक युवक से चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय संजीव नेगी पुत्र मनी राम गांव थाना डाकघर डंसा तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार शाम झाकड़ी थाने का दल शांति नगर झाकड़ी में ट्रैफिक चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वहां से गुज़र रही एक कार एचपी-10ए-6937 को रोका गया। पुलिस पूछताछ में कार में सवार युवक कोई घबरा गया और उसकी तलाशी में 2.56 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट कि धारा 21 व 25 के तहत मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है। गौर हो कि रामपुर क्षेत्र के अंदर चिट्टा तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। बात अगर पिछले पांच दिनों कि करे तो हर दिन कोई न कोई युवक चिट्टा तस्करी में पुलिस के हत्थे चढ़ रहा है। हालाँकि पुलिस की कार्रवाई नशा तस्करों पर लगातार जारी है लेकिन रामपुर क्षेत्र में युवाओं का चिट्टा तस्करी में संलिप्त होना चिंता का विषय बनता जा रहा है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर स्थित सतीवाला पंचायत…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना नाहन में मारपीट का एक मामला दर्ज…
ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मीटरों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा…
निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…