सोलन (कमलजीत/संवाददाता),
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग सोलन द्वारा पांच दिवसीय खंड स्तरीय कार्य शिविर का शुभारंभ पपलोल गांव में किया गया। इस कार्य शिविर में शहीद रोशन क्लब पपलोल के 25 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन खेल अधिकारी जिला सोलन सविंदर केथ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे व जिला युवा संयोजक दीपक जसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पपलोल पहुंचने पर क्लब के सदस्यों द्वारा पुष्पमाला से अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। खेल अधिकारी सविंदर केथ ने शहीद रोशनलाल समारक पर श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। युवा संयोजक दीपक जसवाल ने बताया कि युवाओं में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराने के लिए यह जरूरी है। शहीद रोशन क्लब पपलोल के निदेशक अरुण ठाकुर ने कहा कि इस कार्य शिविर में क्लब द्वारा पानी के स्रोतों की सफाई, रास्तों की मरम्मत, जल संरक्षण के लिए नए विकल्प तैयार करना व गांव की स्वच्छता आदि मुख्य कार्य रहेंगे। इस कार्य शिविर में क्लब के सदस्य योगराज, मनोज, नितिन, हर्ष, राहुल, दीपक, रोहित, अरुण, शुभम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…