मुख्य समाचार

रामपुर : डंसा पंचायत में शुरू हुई ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

विकास खंड रामपुर के अंतर्गत आने वाली डंसा पंचायत में ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आज प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर सेवानिवृत्त अधीक्षक विद्युत विभाग केदार सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों का होना अति आवश्यक है। इसके माध्यम से न केवल व्यक्ति शारिरिक रूप से स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक व सामाजिक तौर पर भी व्यक्ति को लाभ प्राप्त होता है। शारिरिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पंचायत के महिला मंडल व युवक मंडलो की दर्जनों टीमें भाग के रही है। पंचायत प्रधान देशराज हुड़न ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में वॉलीबाल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, पेंटिंग, भाषण व रस्सा कस्सी खेले आयोजित करवाई जा रही है। वही उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर खेलकूद गतिविधियों की ओर मोड़ना है। इस आयोजन के लिए क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिसके लिए उनका उन्होंने धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा प्रतियोगिता के समापन मौके पर जिला परिषद सदस्य बिमला शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी और पूर्व जिला परिषद सदस्य पद्मा कुमारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेगी। इस मौके पर केंद्रीय मुख्य शिक्षक रूप दास भारती व शारिरिक शिक्षक प्रीतम ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

4 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

21 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

22 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

22 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

24 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

24 hours ago