मुख्य समाचार

चंबा : मुख्यमंत्री निरोग योजना में की जा रही विभिन्न गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू में विश्व कैंसर दिवस जागरूकता शिविर का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कर्ण हितेषी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कर्ण हितेषी ने संस्थान प्रशिक्षु एवं शिक्षको मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कैंसर सहित अन्य गैर संचारी रोगों से बचाव के लिए समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाना जरूरी है। उन्होंने कैंसर की विभिन्न स्तरों और उस के कारणों और ट्रीटमेंट प्रोसेस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम क्लोज द केयर गैप है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग कार्य कर रहा है लोगों को कैंसर की जागरूकता के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिस से इन गैप को कम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी से बचने के लिए 30 साल से ऊपर के व्यक्ति को समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच करवा लेनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निरोग योजना के अंतर्गत विभिन्न गैर संचारी रोगों स्क्रीन किया जा रहा है। जिसमें कैंसर भी एक प्रमुख बीमारी है। इस के तहत 18 साल से ऊपर व्यक्ति को टारगेट किया जाता है कि इस आयु वर्ग की स्वास्थ्य जांच समय-समय पर होनी चाहिए। जिसके लिए विभाग प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जांच पर ही किसी भी बीमारी का पता लग पाएगा, तभी समय पर उसका उपचार संभव है। स्वस्थ्य जीवन शैली के अभाव से भी रोगियों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। इसके अतिरिक्त अधिक मामले धूम्रपान तम्बाकू के सेवन के भी सामने आ रहे हैं। इसलिए लोगों से आह्वान है कि अपनी आदतों को बदलें तथा स्वस्थ जीवन जिएं। इस अवसर पर डाइट कार्यकारी प्राचार्य नम्रता, डॉ. कविता बिजलवान भी उपस्थित रहे

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

2 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

20 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

20 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

21 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

22 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

22 hours ago