मुख्य समाचार

राजगढ़ : राजगढ़ लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में कांग्रेस सेवादल की बैठक आयोजित

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

राजगढ़ लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में कांग्रेस सेवादल की बैठक का आयोजन किया गया | संगठन महासचिव प्रदीप कँवर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एक दिवसीय बैठक की अध्यक्षता कोंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने की | इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राजगढ़ क्षेत्र में सेवादल की बैठक रखी गई है बैठक का विशेष उदेश्य आने वाला 2024 लोकसभा चुनाव मुख्य मुदा है | इस चुनाव में कार्यकर्ताओ में कैसे आपसी समन्वय दुबारा से स्थापित किया जाये | प्रदेश सरकार के आदेशनुसार हमे उन विधानसभा का दौरा करना है जहाँ हम कांग्रेस की सीट हार चुके है उन सीटों को नई उर्जा के साथ, सरकार की जवाबदेही के साथ, विकास की सोच के साथ फिर से 2024 के चुनाव के लिए मजबूत कर सके | सेवादल के कार्यकर्ताओ को ट्रेनिंग पर जोर देकर पंचयात, बूथ  स्तर व गाँव गाँव में जाकर अपने संगठन को मजबूत करना है | शर्मा ने बताया कि मेरा यह सौभाग्य है कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का पझौता जोकि स्वतंत्रता सेनानी की जन्मभूमि रहा है यहाँ से हम नई उर्जा के साथ शुरआत करने का मौका मिला है हम इस विधानसभा क्षेत्र में हर कार्यकर्ताओ को जोड़ने का प्रयास करेंगे जो किसी कारन वश पार्टी से दूर हुए है | इस अवसर पर अनुराग शर्मा ने कहा कि पिछले पांच सालो में भाजपा सरकार व इनकी ही दूसरी शाखा आर एस एस की घटिया सोच के कारण प्रदेश में हर वर्ग को बाँट कर रख दिया है | भाजपा सरकार व आर एस एस की घटिया सोच के कारण राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई थी जिसमें हजारो लोगों ने बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की | इस दौरान पच्छाद विधानसभा अध्यक्ष जय प्रकाश चौहन ने प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा, पच्छाद प्रभारी अजय कँवर, प्रदेश सेवादल सचिव राजेश शर्मा, सोलन जिला के अध्यक्ष घनश्याम कँवर, जिला सिरमौर सेवादल के अध्यक्ष हरदेव राणा का धन्यवाद किया | इस अवसर पर जिला महासचिव राजेन्द्र ठाकुर, संगठन महासचिव प्रदीप कँवर, ब्लॉक उपाध्यक्ष अमन ठाकुर, ब्लॉक महासचिव सुधीर ठाकुर, अधिवक्ता चन्द्रशेखर ठाकुर, कार्यालय सचिव अनुज ठाकुर, राम किशन ठाकुर, चन्द्रमणि ठाकुर, दीपक धीर, विक्रम जेलदार, विजय ठाकुर, संतराम सहित अन्य सेवादल के कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहे | 

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

3 days ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

4 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

4 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

4 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

4 days ago