मुख्य समाचार

कांगड़ा : कांगड़ा जिले में होगा डायग्नोस्टिक सेवाओं का विस्तार, निशुल्क होंगे सवा सौ के करीब टेस्ट

कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता),

कांगड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक लोक सुलभ बनाने के लिए डायग्नोस्टिक सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 40 टेस्ट लैब तथा 99 कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जाने हैं। जिनके जरिए लोगों को घर-द्वार के समीप करीब सवा सौ टेस्ट की सुविधा फ्री उपलब्ध होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक यह सुविधाएं विकसित कर रहा है। जिले में वर्तमान में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 10 प्रयोगशालाएं तथा 40 कलेक्शन सेंटर स्थापित हो चुके हैं। जबकि अन्य स्थानों पर इनको स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पहले इन टेस्ट की सुविधा कुछ चिन्हित अस्पतालों में ही थी। लेकिन अब पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड में कृष्णा डायग्नॉस्टिक्स लिमिटेड, महाराष्ट्र के साथ समझौते के बाद इसका विस्तारीकरण प्राइमरी हेल्थ सेंटर स्तर तक किया जा रहा है।

इस योजना के अंतर्गत कुल 133 प्रकार के परीक्षणों की सुविधा मुफ्त प्रदान की जाएगी। जिसमें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा और जोनल अस्पताल धर्मशाला में 133 परीक्षण, सिविल अस्पतालों में 110 परीक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 96 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 63 टेस्ट होंगे। इन सारे परीक्षणों की सुविधा निशुल्क होगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले के 20 स्वास्थ्य संस्थानों में एक्स-रे सुविधा को सुदृढ़ किया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला, नागरिक अस्पताल नूरपुर, पालमपुर, ज्वालामुखी, डाडासीबा, बैजनाथ, जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां, थुरल, शाहपुर, फतेहपुर, भवारना, इंदौरा, कांगड़ा और देहरा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बा कोटला, खैरा, नगरोटा सूरियां, धीरा और सुलह में यह सुविधा मजबूत होगी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा जिला कांगड़ा के जोनल अस्पताल धर्मशाला और सिविल अस्पताल नूरपुर तथा पालमपुर में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में सीटी-स्कैन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

13 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

14 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

14 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

16 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

16 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

16 hours ago