रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
पुलिस उपमंडल रामपुर के तहत लगातार बढ़ते चिट्टा तस्करी के मामलों पर पुलिस की करवाई जारी है। बीते रोज जहाँ नोगली क्षेत्र में करीब 25 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को दबोचा गया था वही शुक्रवार रात एक बार फिर चिट्टा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आया है। इस मामले में करवाई करते हुए पुलिस चौकी सराहन के गश्ती दल ने एक युवक को 2.20 ग्राम चिट्टे के साथ हिरासत में लिया है। आरोपी युवक की पहचान 32 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र राम कुमार निवासी बरवाला जिला पंचकूला हरियाणा के तौर पर हुई है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार रात सराहन चौकी का दल गश्त पर था। इस दौरान डवारच में संदिग्ध अवस्था में दिखे उक्त युवक की शक के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी में युवक से 2.20 ग्राम अवैध चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वही एसडीपीओ चंद्रशेखर कायथ ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशे का कारोबार चला रहे असमाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…
निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…