मुख्य समाचार

सोलन : संचालकों को रोजाना डिपो खोलने और रजिस्टर को भरने के दिए आदेश

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विभाग ने रोजाना राशन डिपो खोलने और रजिस्टर को नियमित रूप भरने के आदेश दिए हैं। साथ ही राशन की मांग समयानुसार भेजने के लिए कहा है। इससे जहां उपभोक्ताओं को समय से राशन उपलब्ध होगा। वहीं राशन के बारे में भी पता चल सकेगा। वीरवार को जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विभाग ने डिपो संचालकों से बैठक की। बैठक विभाग के निरीक्षक धर्मेश शर्मा ने कई प्रकार के निर्देश डिपो संचालकों को दिए। बैठक के दौरान डिपो संचालको से बेहतर कार्य करने का आग्रह किया गया और साथ ही लोगों को समय पर राशन देने के लिए निर्देश दिए गए। बैठक में डिपो संचालकों को नई स्कीम के बारे में जानकारी भी दी गई। जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि हर माह उचित मूल्य की दुकान चलाने वाले संचालकों के साथ संबंधित निरीक्षक बैठक लेते हैं। बैठक में नई स्कीमों के बारे में बताया गया है। डिपो संचालकों को आदेश दिए है कि वह रोजाना डिपो खोले और छुट्टी के दिन के बारे में उपभोक्ताओं को पहले ही सूचना दें।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

13 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

14 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

14 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

16 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

16 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

16 hours ago