मुख्य समाचार

चंबा : चंबा के पंचायत प्रधानों के लिए प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)

जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा के द्वारा पंचायत समिति हॉल में विकास खंड चंबा के सौजन्य से खंड चंबा के समस्त पंचायत प्रधानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने विभागीय जानकारी और प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी है अनमोल विधवा विवाह इत्यादि के बारे में जानकारी  प्रदान की। जबकि कार्यशाला में जिला बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा ने शिविर में आये प्रतिभागियो को मिशन वात्सल्य, किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह, वाल मजदूरी, दत्तक ग्रहण बच्चों के अधिकारों  व वात्सल्य में पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग वह भूमिका के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। वहीं इस शिविर में वन स्टॉप सेंटर चंबा से मधु बाला ने महिला के प्रति अत्याचार और घरेलु हिंसा के प्रति वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से कैसे सहायता प्राप्त करे इसके बारे जानकारी दी। इस शिविर में पोषण अभियान से जिला समन्वयक विकास शर्मा ने व्यक्तिगत स्वच्छता और नवजात बच्चों को 6 माह तक सिर्फ माँ का दूध और उसके बाद माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार और कुपोषित बच्चों के लिए चलाई जा रही विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी l कार्यशाला में महिला कल्याण अधिकारी शिवानी सूद ने महिलाओं के लिए विभाग की विशेष योजनाओं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सक्षम महिला योजना इत्यादि के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम में माला शर्मा ने पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने चाइल्डलाइन चंबा द्वारा कार्य करने के स्वरूप वह चाइल्डलाइन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई से अजय कुमार  स्नेह शर्मा, बबिता, निशांत, तरुण वर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, केशव, रमन कुमार, बबली देवी, अमराराम, इंदु बाला सहित विकासखंड चंबा के लगभग 70 पंचायत प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

15 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

16 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

16 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

17 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

18 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

18 hours ago