नाहन (ब्यूरो रिपोर्ट),
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जितेन्द्र बिन्द्रा ने बताया कि मैसर्ज शिमनित इंडिया प्रा.लि. कालाआम, सिरमौर द्वारा 07 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है जिसके लिए 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय, नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिमनित इंडिया प्रा.लि. द्वारा प्रोसेस एक्जिक्यूटिव एजेंट, टीम लीडर के सात पदों पर 12वीं तथा स्नातक पास युवा एवं युवती अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इन अभ्यर्थियों की आयुु 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए तथा उन्हें अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 15 हजार रुपये मासिक न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 8 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किये जा रहे कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षिक योग्यता व अन्य जरूरी प्रमाण पत्र के साथ अपना बाॅयोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सिरमौर, नाहन के दूरभाष न. 01702-222274 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…