मुख्य समाचार

नैना देवी : आउटसोर्स कर्मचारियों ने पिछले 2 दिनों से बंद की पेयजल स्कीम  

नैना देवी (गौतम),

ठेकेदार के द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों को सैलरी ना देने के कारण पिछले 2 दिनों से भाखड़ा माकड़ी पेयजल स्कीम बंद पड़ी है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेकेदार के द्वारा जल शक्ति विभाग के माध्यम से आउट सोर्स कर्मचारी स्कीमों पर तैनात है लेकिन विडंबना यह है कि ठेकेदार के द्वारा इन कर्मचारियों को पिछले 1 बरस से इनकी सैलरी नहीं दी गई है। कर्मचारियों का कहना है कि वह 12 लोग इस स्कीम पर ठेकेदार के द्वारा तैनात किए गए हैं। लेकिन पहले वाले ठेकेदार ने भी उनकी पेमेंट नहीं दी और अब जो नया ठेकेदार आया है उसने भी पिछले 5 महीनों से पैसे नहीं दिए। जिसके कारण उन्हें अपने घर बसर करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें भूखे मरने के आसार पैदा हो गए हैं। इसलिए उन सब ने फैसला लिया है कि जब तक उनकी पेमेंट नहीं होती वह सकीम को बंद रखेंगे। इसलिए यह स्कीम पिछले 2 दिनों से बंद कर दी है। इसमें जब कनिष्ठ अभियंता श्री नैना देवी सनी शर्मा से बात की गई तो उनका कहना है कि इस समस्या के बारे में आगामी कार्रवाई हेतु उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago