अपराध /दुर्घटना

चंबा : 348 ग्राम चरस सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

चंबा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने दो सफलताएं हासिल की है। पुलिस ने चरस के दो अलग-अलग मामलों में 348 ग्राम चरस बरामद की है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक जिला चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि से बनीखेत पुलिस चौकी की टीम द्वारा पंजपुला मार्ग पर रूटीन नाका लगाया गया था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका गया। पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति की घबराहट देख कर पुलिस दल ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके  कब्जे से कुल 170 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान अनिल कुमार, पुत्र जर्म सिंह, डाकघर उरेई, तहसील भरमौर के रूप में की है। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत डलहौजी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे मामले में द्रड़ा पुलिस चौकी की टीम ने सफलता हासिल की। जिसमें जब द्रड़ा पुलिस दल ने तड़ोली नमक स्थान पर नाका लगा रखा था। तभी नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने अनु कुमार पुत्र रंजू डाकघर खज्जियार तहसील चंबा की शक के आधार पर तलाशी में उसके कब्जे से भी कुल 178 ग्राम चरस बरामद की गई है। जिस पर उक्त आरोपी के खिलाफ सदर थाना चंबा में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों ही मामलों की आगामी कार्रवाई जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago