चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
चंबा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने दो सफलताएं हासिल की है। पुलिस ने चरस के दो अलग-अलग मामलों में 348 ग्राम चरस बरामद की है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक जिला चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि से बनीखेत पुलिस चौकी की टीम द्वारा पंजपुला मार्ग पर रूटीन नाका लगाया गया था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका गया। पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति की घबराहट देख कर पुलिस दल ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से कुल 170 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान अनिल कुमार, पुत्र जर्म सिंह, डाकघर उरेई, तहसील भरमौर के रूप में की है। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत डलहौजी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे मामले में द्रड़ा पुलिस चौकी की टीम ने सफलता हासिल की। जिसमें जब द्रड़ा पुलिस दल ने तड़ोली नमक स्थान पर नाका लगा रखा था। तभी नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने अनु कुमार पुत्र रंजू डाकघर खज्जियार तहसील चंबा की शक के आधार पर तलाशी में उसके कब्जे से भी कुल 178 ग्राम चरस बरामद की गई है। जिस पर उक्त आरोपी के खिलाफ सदर थाना चंबा में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों ही मामलों की आगामी कार्रवाई जारी है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…