मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत कटेरू के समीप एक कार के खाई में गिर जाने के कारण 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृतक अपने पीछे माता-पिता सहित पत्नी को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले ही हुई थी। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत संजीव कुमार गांव कटेरू ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी ने उसे फोन पर बताया कि कटेरू के समीप एक कार नंबर HP31B-9669 खाई में गिर गई है। जब वे स्थानीय लोगों के साथ मौका पर पहुंचे तो गाड़ी के अंदर एक युवक जिसका नाम रजत पुत्र संदीप शर्मा गांव कटेरू डाकघर मगरू गलू उम्र 32 वर्ष घायल पड़ा हुआ है जिसे सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने धारा 279, 304ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि कार के खाई में गिर जाने के कारण 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…