मुख्य समाचार

राजगढ़ : कोटली में सड़क की नालियां गंदे पानी से लबालब, विभाग नहीं ले रहा सुध

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात कोटली में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को चैड़ा किया गया परंतु सड़क के किनारे नालियां बनाना भूल गया। बता दें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा अतिक्रमण को हटाने के लिए माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों में एक मुहिम चलाई गई थी जिसके चलते वार्ड नंबर सात में सड़क को चैड़ा जरूर किया गया परंतु सड़कों के किनारे पानी की निकासी की विभाग द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई हैं जिसके चलते बारिश का पानी नालियांे में भर जाता है और इस वार्ड के बाशिदों को अपने घरों के लिए गंदे पानी को क्राॅस करके जाना पड़ता है । वार्ड के स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क में पानी खड़ा होने से विशेषकर गर्मियों व बरसात में मच्छर व कीड़े उत्पन्न हो जाते हैं जोकि जूतों के साथ घर में प्रवेश कर जाते हैं जिससे कई बार बिमारियों के फैलने की संभावना उत्पन्न हो जाती है । स्थानीय निवासी दुर्गेश सिंहमार, कुलभूषण सूद, एमएन तिवारी, संजीव शर्मा सहित अनेक लोगों ने बताया कि लोक निर्माण से बीते कई वर्षों से पक्की नाली बनाने की गुहार लगाई जा रही है परंतु नक्कार खाने में तूती की आवाज साबित हो रही है । विभाग के अधिकारी से केवल आश्वासन मिलता है । हर वर्ष बरसात के मौसम में नालियां का पानी सड़कों पर फैलता है जिससे राहगीरों को परेशानी पेश आती है । इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर सात में काफी वर्षों पहले नगर पंचायत द्वारा वर्षा शालिका निर्मित की गई थी जिसे भी लोनिवि द्वारा बीते वर्ष गिरा दिया गया है जिसके न होने से बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को बारिश व चिलचिलाती धूप में सड़क पर खड़े होने को मजबूर होना पड़ता है । स्थानीय लोगों ने वार्ड नंबर सात में पुनः वर्षा शालिका निर्मित करने की मांग की है। अधिशासी अभियंता लोनिवि मंडल राजगढ़ राम सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे नालियां शीघ्र ही निर्मित की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago