मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी उपमंडल के थाटा में मंगलवार को पुलिस द्वारा वन माफिया पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई है। पुलिस ने एक फोर व्हीलर से कायल की लकड़ी के अवैध 24 स्लीपर बरामद किए हैं। पुलिस थाना बालीचौकी की टीम ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर फोर व्हीलर को कब्जे में ले लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक फोर व्हीलर नंबर एचपी-66 -8441का चालक थाटा से बालीचौकी की ओर कायल की लकड़ी के अवैध 24 स्लीपर लेकर जा रहा था। इस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए फोर व्हीलर से अवैध 24 काइल की लकड़ी के स्लीपर बरामद किए गए। आरोपी की शिनाख्त खेमचंद पुत्र दयाराम गांव धवेड तहसील बालीचौकी जिला मंडी के तौर पर हुई है मामले की पुष्टि एएसपी मंडी सागर चंद ने की है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…