मुख्य समाचार

सिरमौर : जी-20 के प्रतिनिधियों के समक्ष आसरा के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

आसरा संस्था के प्रभारी जोगेंद्र हाब्बी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि इन दिनों आसरा के लोक कलाकार चंडीगढ़ में हो रहे जी-20 सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों के लिए तैयार किए गए एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की ओर से सांस्कृतिक दल के रूप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा एक विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया जिसमें अन्य सांस्कृतिक दलों के साथ आसरा के कलाकारों ने सिरमौरी नाटी की मनमोहक प्रस्तुति दी। गौरतलब है कि जी-20 देशों के भारत में अलग-अलग स्थानों पर सम्मेलन होने हैं। इन्हीं में से दो मीटिंग चंडीगढ़ में भी तय है। चंडीगढ़ में होने वाली जी-20 देशों की मीटिंग के लिए चंडीगढ़ को खूब सजाया गया और चंडीगढ़ के अहम स्थानों पर G 20 देशों के झंडे लगाए गए। चण्डीगढ़ के ट्रिब्यून चौक को फॉरन फ्लैग से सजाया गया। विदेशी मेहमानों को चंडीगढ़ के खास पर्यटक स्थलों जिसमें सुखना लेक, रॉक गार्डन, कैपिटल कंपलेक्स आदि स्थानों पर ले जाया गया और रात्रि को सुखना लेक के किनारे एक मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के मौके पर पंजाब की राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित भी मौजूद रहे। विदेशी मेहमानों के लिए कोरियोग्राफिक कार्यक्रम तैयार किया गया जिसमें कथक, भारतनाट्यम, हिमाचल प्रदेश की सिरमौरी नाटी, पंजाब का भांगड़ा व गिद्दा, हरियाणा का घूमर आदि नृत्यों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का आगाज गणपति वंदना से हुआ और उसके पश्चात आसरा संस्था के कलाकारों द्वारा सिरमौरी नाटी की प्रस्तुति दी गई जिसमें आसरा के कलाकारों ने रिहाल्टी गी, मुंजरा नृत्य, परात नृत्य व रासा नृत्य की प्रस्तुति दी। पुरुष कलाकारों ने हाथों में डांगरू लिए महिला कलाकारों के संग नृत्य कदमों के साथ जैसे ही मंच पर प्रवेश किया तो विदेशी मेहमानों ने तालियों से कलाकारों का स्वागत किया। इसी प्रकार मुंजरा व परात नृत्य पर भी कलाकारों ने विदेशी मेहमानों से खूब तालियां बटोरी। आसरा संस्था के कलाकारों में जोगेंद्र हाब्बी के प्रतिनिधित्व में राम लाल वर्मा, चमन लाल, अमीचंद, रविदत, सरोज, अनुजा, रीना, हेमलता, देवेश्वरी आदि कलाकारों ने सिरमौरी नाटी की प्रस्तुति देकर जहां अन्य राज्यों के नृत्यों के साथ सिरमौरी नाटी द्वारा G 20 के प्रतिनिधियों का मनोरंजन किया वहीं जिला सिरमौर की हाटी संस्कृति को विदेशी मेहमानों के समक्ष से प्रस्तुत कर हाटी संस्कृति से रूबरू करवाया।

Himachal Darpan

Recent Posts

मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…

17 hours ago

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

1 day ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

2 days ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

2 days ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

2 days ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

2 days ago