मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
हिमाचल के मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के रिवालसर में डेढ़ लाख के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मात्र 24 घंटे के बीच चोरों को खोज निकाला हैं। मामले में अहम बात यह है कि पीड़ित व्यक्ति का भतीजा ही चोर निकला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया है और अदालत ने आरोपियों को 2 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। बता दें कि दो दिन पूर्व चोरों ने बल्ह के रिवालसर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के करीब डेढ़ लाख रुपए के आभूषण चोरी कर फरार हो गए थे। पीड़ित घनश्याम शर्मा पुत्र वानी महादेव निवासी गांव गदवाहण ने बल्ह थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था वह मां व पत्नी का चेकअप कराने अस्पताल गया था। इस दौरान चोरों ने उसके घर में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसमे चोरों ने लॉकर का ताला तोड़कर सोने का मंगलसूत्र, टीका, गले की चेन, दो तिल्ली और दो चांदी की चेन को चुरा कर ले गए थे। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की तो मामले में 26 वर्षीय करण कुमार व 20 वर्षीय कुणाल सिंह कौंडल को गिरफ्तार किया गया। लेकिन अभी तक कीमती गहनों की बरामदी नहीं हो पाई है। पीड़ित व्यक्ति के भतीजे ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उसने अपने चाचा को परिवार सहित घर जाते देखा तो उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर चोरी करने का प्लान तैयार किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया उसके बाद उन्होंने चोरी के गहनों को छोटे-मोटे दाम पर बेच दिया। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने चोरी मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में गहनता से जांच की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों से और चोरियों के मामले में भी कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…