मुख्य समाचार

एनएचपीसी-II ने विकास कार्य में स्थापित किए कई आयाम

चंबा (एम एम डैनियल/ ब्यूरो चीफ), चमेरा चरण-II परियोजना द्वारा जल विद्युत परियोजनाओं के अतिरिक्त समाज, सामुदायिक योजनाओं सहित अन्य कई विकास कार्य में आयाम स्थापित किए हैं। यह उद्गार एनएचपीसी-π  करियां महाप्रबंधक विक्रम सिंह ने कहें। उन्होंने कहा कि विकास के इस सफर में एनएचपीसी द्वारा 2004 में चमेरा-II व 2012 में चमेरा-III पावर स्‍टेशन का निर्माण कर,  विद्युत  उत्‍पादन शुरू किया गया। इन दोनों पावर स्‍टेशनों द्वारा ऊर्जा उत्‍पादन के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के साथ-साथ हर वर्ष स्था‍नीय क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, ग्रामीण विकास, कला व संस्कृति तथा सामाजिक उत्थान के विभिन्न कार्यों में योगदान दिया जा रहा है। पिछले वर्ष सीटी स्कैन व एमआरआई मशीन के लिए रुपये 15.00 करोड़ की मदद की गई थी ताकि चंबा जिले के लोगों को जिला अस्पताल में ही ये सुविधा मिल सके व उनको कहीं दूर न जाना पड़े | इसके अतिरिक्त , 52 प्राथमिक/माध्यमिक स्कूल के निर्माण के लिए विभिन्न चरणों में लगभग रुपये 9.00 करोड़ प्रदान किए जाएंगे |वर्ष 2022-23 के दौरान भी CSR&SD के अंतर्गत पावर स्टेशन द्वारा ग्रामीण विकास के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं ।

हम सबके द्वारा ईमानदारी, सत्‍यनिष्‍ठा और अपने सम्‍पूर्ण सामर्थ्‍य के साथ एनएचपीसी के विकास में अपना सहयोग देते रहना ही राष्‍ट्र की प्रगति में हमारा योगदान और अमर वीरों के प्रति सच्‍ची श्रद्धाँजली है। मैं आशा करता हूँ कि सभी कार्मिक मेहनत से कार्य करना जारी रखेंगे ताकि एनएचपीसी निरंतर नई ऊंचाइयों को  प्राप्त करती रहे | मैं उम्मीद करता हूँ कि केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य व्यक्तिगत रूचि  लेकर हमारे छात्रों को आगामी परीक्षा के लिए तैयार करेंगे |

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago