अपराध /दुर्घटना

चंबा : एसआईयू टीम ने भारी मात्रा में चरस सहित किया एक व्यक्ति गिरफ्तार

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

जिला चंबा पुलिस की एसआईयू टीम द्वार चकोली पुल (किहार) के पास नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने की सफलता हासिल की है। इस संदर्भ में पुष्टि करते हुए एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि जब पुलिस एसआईयू टीम द्वारा किहार थाना क्षेत्र में चकोली पुल समीप नाका लगाया हुआ था उस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को पूछताछ के रोका गया। पुलिस की पूछताछ के दौरान व्यक्ति की घबराहट देख कर जब उसकी तलाशी ली गई तो पुलिस दल ने उसके कब्जे से कुल 1.105 किलोग्राम चरस/ भांग बरामद की गई। एसआईयू पुलिस दल ने व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार पुत्र दिन्नु राम गांव व डा. भड़ेला तहसील सलूणी जिला चंबा उम्र 26 साल के  रूप में करते हुए  उसके खिलाफ पुलिस थाना किहार में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया अगामी अन्वेषण जारी है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2023 के जनवरी माह में अब तक कुल 15 अभियोग चंबा पुलिस द्वारा विभिन्न थाना स्तर पर दर्ज किए गए हैं जिनमें कुल 12 मामले चरस की रिकवरी से संबंधित है। जिसमें कुल मिलाकर 5 किलो 204 ग्राम चरस बरामद की गई है व तीन मामले हेरोइन/ चिट्टा की रिकवरी से संबंधित है जिसमें कुल मिलाकर 27 ग्राम के करीब  चिट्टा /हीरोइन की बरामदगी करी गई है इन मुकदमों  में 22 से अधिक व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है व मामलों की तफ्तीश की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

12 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

12 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

13 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

14 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

14 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

14 hours ago