मुख्य समाचार

सिरमौर : इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिये बनेंगे 100 स्टेशन-डीसी

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

प्रदेश सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनां को प्रोत्साहित करने की कवायद जिला सिरमौर में भी जोर पकड़ने लगी है। उपायुक्त आर. के. गौतम ने आज उनके कार्यालय चैम्बर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला के विभिन्न उपमण्डलों में स्थापित किये जाने वाले चार्जिंग स्टेशनों को चिन्हित कर जल्द उनकी रिपोर्ट सौंपने के लिये समस्त एसडीएम को निर्देश जारी किये। उपायुक्त ने कहा कि जिला के विभिन्न भागों में कम से कम एक सौ चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जाएंगे। इनमें राज्य राजमार्गों तथा बस अड्डों के समीप बड़ी क्षमता के 50 किलोवाट के चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे जिनमें वाहन को 15 मिनट से लेकर एक घण्टे में चार्ज किया जा सकेगा। कार्यालय परिसरों में दो से चार घण्टे वाहन चार्जिंग में लगेंगे जबकि व्यक्तिगत आवासीय परिसरों में 8 से 10 घण्टे वाहन को चार्ज करने के लिये लगेंगे। उन्होंने कहा कि बडे़ चार्जिंग स्टेशनों के लिये 11 केवी विद्युत लाइन की उपलब्धता होना जरूरी है। आर.के. गौतम ने चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिये उपमण्डलवार रिपोर्ट एसडीएम से मांगी है और जल्द इन स्टेशनों के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि एक चार्जिंग स्टेशन के लिये लगभग एक कनाल भूमि की आवश्यकता पड़ेगी। अधिकांश चिन्हित स्थानों में भूमि उपलब्ध है। उन्होंने विभिन्न विभागों से अपने कार्यालयों परिसरों में छोटे चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिये प्रक्रिया आरंभ करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी वाहन इलेक्ट्रिक वाहनों में रिप्लेस होंगे। वाहन के नकारा घोषित होने के बाद उसके स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहन की ही संस्तुति की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

17 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

18 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

18 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

19 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

19 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

19 hours ago