मुख्य समाचार

राजगढ़ : जीवनधारा श्रवण वाहन पहुंचा नागरिक चिकित्सालय राजगढ़

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

श्रवण सम्बन्धी समस्याओं की घर द्वार पर जांच करने के लिए जीवनधारा श्रवण वाहन आज नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ पहुंचा | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आईजीएमसी शिमला के माध्यम से आरम्भ किये गये इस वाहन में श्रवण सम्बन्धी शुरुआती जांच व स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के लिए आडियो मीटर, ऑटो एकोस्टिक एमिशन व वेरा जैसी सुविधाए है | आज नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ में श्रवण समस्या से ग्रसित मरीजो की जांच की गयी | आडियोलोजिस्ट कुशाल शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान टाईम्पेनोमेट्री, आडिओमेट्री व ओ ए ई तीन तरह के टेस्ट किये जा रहे है | शिमला और पुरे सोलन जिला में शिविर आयोजित करने के बाद जिला सिरमौर के राजगढ़ में यह पहला शिविर है | अभी यह वाहन जिला सिरमौर के अन्य क्षेत्रों में भी शिविर लगाएगा | जिला सिरमौर के बाद यह वाहन प्रदेश के बचे हुए अन्य  जिलो में जाकर श्रवण सम्बन्धी समस्याओं की जाँच करेगा | उन्होंने बताया कि कानों की सुनवाई जांच सुविधा आई जी एम सी शिमला सहित चुनिन्दा अस्पतालों में ही उपलब्ध है | जीवनधारा श्रवण वाहन प्रदेश के हर जिला में शिविर लगा रहा है और सुनने की समस्या का सामना कर रहे लोगों को घर द्वारा पर ही जांच करवाने की सुविधा मुहैया करवा रहा है | उन्होंने बताया कि जांच के बाद जिन लोगों में सुनने सम्बन्धी समस्या है उन्हें हियरिंग एड आपरेशन व उपचार के लिए उपयुक्त संस्थानों में जाने की सलाह दी जा रही है | उन्होंने बताया कि इस वाहन के माध्यम से बुजुर्गो में सुनने की मशीन लगाने में भी सहायता मिल रही है | उन्होंने लोगों विशेषकर बच्चों से कानों के प्रति लापरवाही न बरतने का आह्वान किया |

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago