मुख्य समाचार

सिरमौर : पीएम किसान लाभर्थियों के 4 फरवरी तक अपडेट होंगे ईकेवाईसी-डीआरओ

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने  बताया गया कि जिला सिरमौर में 30 जनवरी से 4 फरवरी तक पीएम किसान लाभार्थियों की ई-केवाईसी और आधार अपडेशन किये जा रहे है जिसके लिए जिला में विशेष कैंपों का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि समस्त पीएम किसान लाभार्थियों जिनकी ई-केवाईसी व आधार अपडेट नहीं है वह विशेष कैंपों में 5 फरवरी से पूर्व आकर अपना आधार अपडेट करवा सकते हैं। जिन व्यक्तियों का आधार व ई-केवाईसी अपडेट नहीं होगा उन्हें अपात्र कर दिया जाएगा तथा उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की 13 वीं किश्त जारी नहीं की जाएगी। जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि नाहन के ग्राम पंचायत बनकला में 3 फरवरी तथा 4 फरवरी को ग्राम पंचायत देवनी, पांवटा साहिब के ग्राम पंचायत भगानी में 3 फरवरी तथा 4 फरवरी को ग्राम पंचायत पुरूवाला, कमरऊ के ग्राम पंचायत शर्ली मानपुर में 3 फरवरी और 4 फरवरी को ग्राम पंचायत कांड चयोग, शिलाई के ग्राम पंचायत शिलाई में 3 फरवरी तथा ग्राम पंचायत अशियारी में 4 फरवरी, ददाहू के तहसील ऑफिस ददाहू में 3 और 4 फरवरी को अपडेशन का कार्य किया जाएगा।   उन्होंने आगे बताया कि रेणुका जी संगड़ाह के ग्राम पंचायत गनोग के बड़ग में 3 फरवरी, ग्राम पंचायत रजाना मे 4 फरवरी, हरिपुरधार के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल देउरी खडाहन में 2 फरवरी तथा गर्वमेंट प्राइमरी स्कूल, हरिपुर धार में 3 फरवरी,  नौहराधार के ग्राम पंचायत निहोग में 3 फरवरी और 4 फरवरी को ग्राम पंचायत देवा मानल में, राजगढ़ के ग्राम पंचायत दीदग में 3 फरवरी तथा ग्राम पंचायत भानत में 4 फरवरी, पच्छाद तहसीह कार्यालय में 3 और 4 फरवरी को अपडेशन किया जाएगा। जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि पझौता के ग्राम पंचायत टपरौली में 3 फरवरी और 4 फरवरी को ग्राम पंचायत हाब्बन में, माजरा के ग्राम पंचायत मिश्रवाला में 3 फरवरी और ग्राम पंचायत सैनवाला मुबारकपुर में 4 फरवरी, नारग के ग्राम पंचायत वासनी में 30 जनवरी तथा ग्राम पंचायत डिलमन में 31 जनवरी,  रोनाहट के ग्राम पंचायत नैनीधार में 3 फरवरी और ग्राम पंचायत गुम्मथ में 4 फरवरी को ईकेवाईसी अपडेट किए जाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

1 hour ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

18 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

19 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

19 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

21 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

21 hours ago