मुख्य समाचार

जिला के सभी लोग अपने आधार कार्ड अपटेड करवायें-उपायुक्त

हेमंत चौहान (संवाददाता, ददाहू), उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने जिला के सभी लोगों से अपने-अपने आधार कार्ड अपडेट करवाने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे सभी लोग जो 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके हैं और उन्होंने एक बार भी अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है, उन्हें भी दस्तावेज आधार में अपडेट करवाना चाहिए ताकि सत्यापन में कोई असुविधा न हो।
  उपायुक्त ने कहा कि वैध और सहायक दस्तावेजों के साथ आधार केन्द्रों तथा आधार ऐप के माध्यम से आधार कार्ड ऑनलाईन अपडेट करवाये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड में मोबाईल न. और ई-मेल अपडेट करवाना भी अनिवार्य हैं  ।
उन्होंने 0 से 5 साल तक के बच्चों का नामांकन करवाने तथा 5 और 15 साल की आयु प्राप्त करने के बाद बच्चों के आवश्यक बायोमिट्रिक अपडेशन करवाने का भी आग्रह किया है। आधार कार्ड धारक यदि ऐसी आयु प्राप्त करने के दो वर्ष के भीतर बायोमिट्रिक अपडेट नहीं करवाता है तो यह आधार निष्क्रिय हो सकता है। उन्होंने कहा कि अनिवार्य बायोमिट्रिक अपडेशन निशुल्क उपलब्ध है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

7 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago