मुख्य समाचार

लाहौल : स्नो लेपर्ड की शरण स्थली बन रही लाहौल स्पीति

लाहौल (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

जिला लाहौल स्पीति की लाहौल घाटी में बीती रात के समय तीन स्नो लेपर्ड के शावक सड़क पर दौड़ते हुए नजर आए। तो वही एक स्थानीय युवक के द्वारा उन तीनों शावकों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया गया। यह स्नो लेपर्ड लाहौल घाटी के मुलिंग पुल के आसपास घूम रहे थे। इससे पहले भी मूलिंग पल व छुरपुक पेट्रोल पंप के समीप स्नो लेपर्ड दिखाई दिए हैं। वही लाहौल स्पीति का वातावरण स्नो लेपर्ड के लिए बेहतरीन शरण स्थली साबित हो रहा है। इससे पहले भी स्पीति घाटी में स्नो लेपर्ड के शावक और स्नो लेपर्ड स्थानीय लोगों के कैमरे में कैद हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी सोनम जांगपो जब अपनी गाड़ी से आ रहे थे तो उसी दौरान यह तीनों शावक सड़क पर बैठे हुए थे। ऐसे में गाड़ी की लाइट के चलते सड़क पर दौड़ना शुरू हो गए और उसके बाद पहाड़ी की ओर भाग गए। ऐसे में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए अच्छा संकेत है। इससे यहां वाइल्ड लाइफ टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। सोनम  ने बताया वह रात के समय टैक्सी से मनाली से केलांग की तरफ जा रहे थे। मुलिंग पुल के पास से गुजर रही थी। अचानक उनकी कार के सामने 3 स्नो लेपर्ड आ गए। उसने उनकी वीडियो बना ली। कार की लाइट पड़ते ही शावकों का पीछा करने के बाद पहाड़ी की तरफ निकल गए। सोनम ने बताया कि अक्सर मुलिंग पुल और छुरपुक पेट्रोल पंप के बीच स्नो लेपर्ड दिखाई पड़ते हैं। इस दौरान रात के समय यहां आने वाले लोगों को सावधानी बरतनी जरूरी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

8 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

8 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

18 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

1 day ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

2 days ago