मुख्य समाचार

ऊना : अश्वनी कुमार को हिमाचल सरकार द्वारा किया गया सम्मानित

ऊना (अक्की रतन/संवाददाता),  

उल्लेखनीय है की गत दिनों चिंतपूर्णी में 2 अपराधियों ने युवा व्यवसाई तुषार शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारे घटनास्थल से भाग रहे थे कि अचानक दोनों हत्यारे अश्वनी कुमार को मिल गए और वो ऊना की तरफ का रास्ता पूछ रहे थे। एकाएक अश्वनी कुमार को फोन आ गया कि दो अनजान व्यक्ति तुषार को गोली मारकर इसी तरफ को भागे है। तुरंत अश्वनी कुमार ने विवेक से काम लेते हुए अपनी गाड़ी निकाली और उनके पीछे लगा दी। थोड़ी दूर जाकर अश्वनी कुमार ने मासूमियत से उनको कहा कि आओ मैं भी ऊना जा रहा हूँ। ऊना जाने की बात सुनकर दोनों हत्यारे गाड़ी में बैठ गए। यद्यपि यह कार्य अश्वनी के लिए खतरे से भरा था। लेकिन अपनी जान की परवाह न करते हुए अश्वनी ने हत्यारों को विश्वास दिला दिया कि वो ऊना जाने वाला है। फिर अश्वनी ने उनको ऊना जाने के स्थान पर सीधा पुलिस थाने पंहुचा दिया। पुलिस ने भी तीव्रता दिखाते हुए तुरंत ही दोनों अपराधियों को दबोच लिया। अश्वनी कुमार के  साहसिक कार्य के लिए पूर्व में तात्कालिक उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने उन्हें सम्मानित किया था। आज गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के मंत्री चंद्र कुमार चौधरी ने अश्वनी कुमार को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें प्रश्षति पत्र प्रोत्साहन राशी दी गई। जिला प्रशासन सामान्य व जिला पुलिस प्रशासन की ओर से जिलाधीश कांगड़ा व एसपी कांगड़ा ने भी सम्मानित किया। इस अवसर पर गंगोट पंचायत की ओर से राकेश समनोल, मुनीश भारद्वाज व सुशील शर्मा भी सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल करसोग के सनारली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने…

15 hours ago

सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों की बढ़ी दिहाड़ी, 1 अप्रैल से मिलेगा एरियर का लाभ

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायती राज विभाग के तहत कार्यरत सिलाई अध्यापिकाओं और…

21 hours ago

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में सनसनीखेज हत्याकांड, रोहड़ू की पंचायत प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या

ब्यूरो रिपोर्ट चंडीगढ़। चंडीगढ़ के वीवीआईपी और सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सेक्टर-11 में हुए…

22 hours ago

पेड़ से गिरकर बुजुर्ग की मौत, गांव में शोक की लहर

ब्यूरो रिपोर्ट बालीचौकी उपमंडल की ग्राम पंचायत माणी के शेगली गांव में शुक्रवार शाम एक…

1 day ago

शिमला में सनसनीखेज वारदात: स्कूल परिसर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शनिवार…

1 day ago

थान देवता मंदिर के समीप खाई में गिरी कार, तीन घायल; एक सोलन रेफर

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़-हलोनीपुल मार्ग पर थान देवता मंदिर के समीप शुक्रवार को एक कार…

2 days ago