मुख्य समाचार

सोलन : ग्राम पंचायत बसाल में किया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

आज ग्राम पंचायत बसाल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न ग्राम संगठनों की महिलाओं ने भाग लिया और सभी ने एक साथ इसके प्रचार-प्रसार हेतु संकल्प लिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार के पलोमन में न आकर अपने मत का प्रयोग करेगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में मतदान की अहम भूमिका होती है तथा हर मतदाता को राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमे अपने मतदान के अधिकार के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना चाहिए व लोगों को मतदान के लिए प्रेरित भी करना चाहिए। जिला में युवा एवं मतदाताओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को फोटो मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वह अपना मतपत्र बनाये एवं मतदान करने के लिए सभी को प्रेरित किया और वहां पर आई सभी महिलाओं ने शपथ भी ली।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

10 minutes ago

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

3 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

16 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

17 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

17 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

20 hours ago