मुख्य समाचार

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपमंडलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

घुमारवीं (मनदीप राणा, संवाददाता),
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 के आयोजन को लेकर आज उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) गौरव चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूल प्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन तथा अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। इस बैठक का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक तथा गरिमामय ढंग से संपन्न करवाना था।

बैठक के दौरान एसडीएम गौरव चौधरी ने बताया कि समारोह की शुरुआत 10:55 बजे एम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की जाएगी, जिसके पश्चात ठीक 11:00 बजे एम ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण के पश्चात आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

एसडीएम ने यह भी बताया कि समारोह में स्कूली बच्चों, विभिन्न संस्थाओं, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, होमगार्ड तथा पुलिस बल की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। सभी टुकड़ियां सम्मानपूर्वक सलामी देंगी। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

चौधरी ने उपस्थित स्कूल प्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की समुचित तैयारी सुनिश्चित करें तथा प्रतिभागियों की पूर्व में रिहर्सल करवाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल सुविधा एवं प्राथमिक चिकित्सा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए।

इसके अतिरिक्त, विद्युत विभाग को सख्त निर्देश दिए गए कि समारोह के दौरान विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए और बैकअप व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। पुलिस विभाग को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुख्ता प्रबंध करने को कहा गया है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

एसडीएम ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है। सभी को मिलकर इस आयोजन को भव्य, सुसंगठित और प्रेरणादायक बनाना है। बैठक के अंत में एसडीएम गौरव चौधरी ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और अपेक्षा जताई कि सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

7 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago