मुख्य समाचार

सिरमौर : नैशनल वोटर डे पर नाहन में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

राष्ट्रीय मतदाता दिवस (नैशनल वोटर डे) के अवसर पर आज नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। हिमाचल निर्वाचन विभाग के आईकॉन दिलीप सिरमौरी को कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट अमूल्य है और हम सबको सक्रियता से मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल में प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई विधानसभा सीटों में हार-जीत का आंकड़ा बहुत ही कम रहा, जिससे पता चलता है कि एक-एक वोट कितना अमूल्य है। सिरमौर जिला में करीब 82 प्रतिशत मतदान हुआ जो कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए बहुत ही शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सारक्षरता दर बहुत अच्छी है, इसलिए हमारे प्रदेश का मतदाता बहुत जागरूक है और समझदारी के साथ मतदान में भाग लेता है। उन्होंने कहा कि मतदान करना मतदाता का अधिकार है और प्रत्येक मतदाता को राष्ट्रहित में मतदान प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि सभी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल आयोजन के लिए निर्वाचन विभाग को बधाई दी। अतिरिक्त उपायुक्त ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने 23 नये युवा वोटरों को एपिक कार्ड (मतदाता कार्ड) भी वितरित किये गए। इस अवसर पर भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार ‘‘मैं भारत हूं, भारत मुझमें है, मैं ताकत हूं, ताकत मुझमें है’’ निर्वाचन गीत भी प्रस्तुत किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का संदेश भी इस अवसर पर प्रसारित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थयों द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें डाईट संस्थान की मीनाक्षी और श्वेता तथा रा.व.मा.पा. छात्र के निखिल ने अपने-अपने उदगार प्रस्तुत किए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आरती, कोमल पाल और तुशार कश्यप ने अपने चिंत्राकन प्रस्तुत किए। एस.वी.एन पब्लिक स्कूल की नंदिता शर्मा, कृषभ कश्यप और शिवम चौहान को ड्राईग कम्पीटिशन तथा आनंदिता, कृतिका चौहान और छावि चौहान को वाद विवाद प्रतियोगिता के लिए पुरस्कृत किया गया। एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, सहायक आयुक्त मुकेश शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन वेद कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार नारायण दास के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर  उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

18 hours ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

19 hours ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

19 hours ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

19 hours ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

19 hours ago