Uncategorized

किन्नौर : ग्राम पंचायत पानवी में किया गया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

स्वास्थ्य विभाग भावनगर द्वारा ग्राम पंचायत पानवी में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम निक्षय दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस शिविर में मुख्यातिथि के रूप में डॉ. हितेंद्र नेगी (मेडिकल ऑफिसर) व अन्य स्टाफ प्रेम प्रकाश विनय और विजय आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में कविता, भाषण व पेंटिंग का आयोजन किया गया। साथ ही इस दौरान महिला मंडल द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक लोक नृत्य और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान हितेंद्र नेगी ने ग्रामवासियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व नशा निवारण के बारे में जानकारी दी, साथ ही युवाओं को नशा से दूर रह कर सभी को नशे से होने वाले दुष्प्रवाह के बारे जागरूक करने को कहा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो पुरस्कारित भी किया। इस कार्यक्रम में नागिन युवा क्लब के सभी पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग से आए सभी कर्मचारियों को खतक्ष पहना कर सम्मानित किया। इस जागरूकता शिविर में ग्राम पंचायत पानवी के सभी पदाधिकारी, नागिन युवा क्लब के सभी सदस्य, महिला मंडल 1 और 2 के सदस्य व ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नागिन युवा क्लब के प्रधान राजन नेगी ने स्वास्थ्य विभाग को यह स्वास्थ्य शिविर करवाने के लिए धन्यवाद किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

1 hour ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

1 hour ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

4 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

10 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

11 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

11 hours ago