मुख्य समाचार

निरमंड : गोल्डन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बागीपुल में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विकासखंड निरमंड के गोल्डन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बागीपुल में सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। इस मौके पर विशेष रुप से पंजाब नेशनल बैंक बागीपुल के डिप्टी मैनेजर हिमांशु शर्मा व स्टाफ ओम राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महोदय ने जानकारी देते हुए कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 126 वीं जयंति है। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 में ओडिशा के कटक में हुआ था। ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा देने वाले नेताजी ने स्वतंत्रता की लड़ाई में आम लोगों में एक अलग जोश पैदा किया था। उनका यह नारा हर भारतीय को याद है। बच्चों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान, जया कुमारी दूसरा स्थान, प्रीति तीसरा स्थान, पवन देव ने हासिल किया वही चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान, कृतिका सोनी दूसरा स्थान, विवेक तीसरा स्थान, सृष्टि ने हासिल किया तथा नारा लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान, रमनपप्रीत दूसरा स्थान, कृतिका तीसरा स्थान, मानवी ने हासिल किया। गोल्डन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की प्रबंधक,,संदीप स्टाफ,संजीव तथा क़ुर्पन वैली युवा मंडल बगीपुल के सदस्य चंद्र सिंह, संजय, महेश ठाकुर, पुष्पेश, उपस्थिति रहे। तथा सभी बच्चे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को जिला समन्वयक सोनीका चंद्रा के दिशा निर्देश अनुसार करवाया गया कार्यक्रम का आयोजन खंड राष्ट्रीय स्वयं एरिक कायथ व कमलेश ठाकुर द्वारा करवाया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

6 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

6 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

7 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

7 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

9 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

9 hours ago