खेती बागवानी

भरमौर : भरमौर में बागवानों की उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई बर्फबारी

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर में गत वर्ष बागवानों की उम्मीद के बराबर बर्फबारी नहीं हो रही है। जनवरी माह भी खत्म होने को है जिसके बाद अगर बर्फबारी होती भी है तो बागवानों को उसका फायदा नहीं होगा। विदित रहे कि जन -जातीय क्षेत्र भरमौर में सेब की काफी अच्छी पैदावार होती है ज्यादा तर लोग इसी व्यवसाय पर निर्भर है जिससे की वो अपने परिवारों का भरण पोषण करते हैं। मणिमहेश यात्रा के दौरान भी बागवानों का सेब भरमौर में ही काफी अच्छे दामों पर बिक जाता है। स्थानीय बागवानों में तिलक राज शर्मा, सुरेश ठाकुर, विनोद कुमार, जीत कपूर, राज कुमार, मिलाप पटियाल का कहना है कि गत वर्ष मौसम की बेरुखी से बागवानों को निराशा ही हाथ लग रही है। दिसंबर से बर्फवारी का इंतजार करते बागवानों का जनवरी माह भी हाथों से निकलते हुए जा रहा है। जो नाममात्र बर्फबारी अभी क्षेत्र में हुई है उसका लाभ बागवानों को मिलने वाला नहीं है क्योंकि सेब के पौधों के लिए चिलिंग आवर्ज का समय पूरा करने के लिए ज्यादा बर्फबारी का होना अति आवश्यक है।

Himachal Darpan

Recent Posts

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

6 minutes ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

10 minutes ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

18 minutes ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

23 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

23 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

23 hours ago