मुख्य समाचार

धर्मशाला : पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा द्वारा की गई WELFARE-CUM-CRIME मीटिंग

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

डॉ. खुशहाल शर्मा पुलिस अधीक्षक, जिला कांगड़ा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में ज़िला कांगड़ा के पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों, पुलिस उपमण्डल अधिकारियों, थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ WELFARE-CUM-CRIME MEETING आयोजित की गई। WELFARE मीटिंग के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मसलों का समाधान किया गया व लम्बित कल्याणकारी मुद्धों पर शीघ्र कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट सम्बंधित प्रभारियों से प्राप्त करी गई । क्राईम मीटिंग के दौरान ज़िला कांगड़ा में इस माह के दौरान घटित अपराधों व लम्बित चले आ रहे अभियोगों में अन्बेषण की समीक्षा व इनके शीघ्र निस्तारण/ निपटारे हेतु उचित दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक, ज़िला कांगड़ा द्वारा पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रभारियों को दिये गये । मीटिंग में मौजूद समस्त अधिकारीयों, थाना प्रभारी व अन्वेषणाधिकारीयों को “सत्यनिष्ठा ऐप” के संदर्भ में सजग किया जाकर ऐप में सम्बंधित डाटा एन्टर करने के लिए निर्देशित किया गया ताकि पुलिस कार्यप्रणाली को ओर कुशल बनाया जा सके । पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा ने मादक द्रव्य एंव मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम व अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही हेतु व ज़िला में बढ़ते हुए पर्यटन के दृष्टिगत कानून एवं व्यवस्था व प्रभावी यातायात प्रबंधन हेतु सभी इकाईयों को उचित आदेश दिए गये है । तथा जिला कांगड़ा में नशे की समस्या से निपटने हेतू उचित कदम उठाने, हर 15-दिन में रेड़ करने, नशे के तस्करों का डाटा बेस बनाकर उनपर निगरानी रखने एवं स्वयं सेवी संस्थाओं का सहयोग लेने हेतू दिशा-निर्देश दिए गए । इसके अतिरिक्त जिला कांगड़ा में पूर्व में हुई चोरीयों के पंजीकृत अभियोगों में प्रभावी अन्वेषण हेतू  पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा ने हितेश लखनपाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,  राम प्रशाद, उप पुलिस अधीक्षक (एल0आर0) एवंम्  विक्रांत बोंसरा, उप पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा के अगुवाई में  तीन विशेष अन्वेषण दस्तों का गठन कर उन्हे चोरों की धरपकड़ के लिए सक्त कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिए ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

13 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

14 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

14 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

14 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

16 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

16 hours ago