मुख्य समाचार

राजगढ़ : ग्राम पंचयात श्लाना में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शलाना में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक समिति की शाखा राजगढ़ द्वारा डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबन्धक उमेद सिंह कँवर ने उपस्थित जन समूह को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी | उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हमें ज्यादा से ज्यादा कैश लेस ट्रांजेक्शन सावधानीपूर्वक करनी चाहिए | उन्होंने विभिन्न युपीआई एप्लीकेशन, मोबाइल बैंकिंग व नेट बैंकिंग के बारे में भी जानकारी दी | इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न जमा योजनाओं व ऋण योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी | शाखा से आये कार्यकारी सहायक नव सचित कोशिक ने डिजिटल फ्रॉड, साइबर क्राइम व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमन्त्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी | इस शिविर में विभिन्न आंगनवाडी कार्यकर्ता, सिलाई वर्कर्स, आशा वर्कर्स, विभिन्न स्वयम सहायता समूहों के पदाधिकारियों सदस्यों सहित लगभग 90 लोगों ने भाग लिया | इस दौरान  सी डी पी ओ कार्यालय से सुपरवाइजर विमलेश शर्मा भी उपस्थित रही |   

Himachal Darpan

Recent Posts

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

3 hours ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

3 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

3 hours ago

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

6 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

19 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

20 hours ago