राजगढ़ : राजगढ़ की एनसीसी कैडेट्स का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
461

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की एनसीसी की 25 कैडेट्स ने वार्षिक प्रशिक्षण जो कि 6 से 13 जनवरी 2023 को आयोजित किया गया में भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस शिविर में महाविद्यालय की कैडेट्स ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में जैसे कि समूह गान में प्रथम स्थान, पब्लिक स्पीकिंग सलोनी ठाकुर का प्रथम स्थान, टेंट पिचिंग में प्रथम स्थान, फायरिंग में अक्षिता चौहान का तृतीय स्थान, एमसी में मधुबाला का द्वितीय स्थान और वॉलीबॉल में महाविद्यालय की कैडेट्स का द्वितीय स्थान रहा। एनसीसी प्रभारी डॉ. शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर 1hp गर्ल्स बटालियन सोलन के सौजन्य से इंटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब में आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालय जैसे धर्मशाला, मंडी, ऊना इत्यादि ने सीनियर विंग में भाग लिया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके गांधी ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की एवं प्रोत्साहित करते हुए इसी लग्न से देश हित में कार्य करने की प्रेरणा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here