मुख्य समाचार

भरमौर : शिव शक्ति क्लब भ्याट का प्रतिनिधिमंडल मिला विधायक डॉ. जनक राज से

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर की खणी पंचायत में सड़क निर्माण कार्य पूरा न होने से लोगों के लिए समस्या बनी हुई हैं। यह सड़क निर्माण खणी-ग्रीमा दो पंचायत के लगभग 10 गांवों को जोड़ता है लेकिन वर्ष 1998 से लंबित इस सड़क निर्माण से गांववासी मूलभूत सुविधा से अछूते हैं। इस सड़क निर्माण के संबध में कई बार ग्रामीण समस्या को हल करने पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व मुख्यमंत्री जय राम व विधायक जिया लाल से मांग कर चुके हैं लेकिन इस समस्या का हल नहीं हो सका हैं। यहां के लोग आज भी आवाजाही के लिए कच्चे रास्ते व खेतों से होकर ही मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचते हैं जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। यह परेशानी ग्रामीणों को आज़ादी के कई दशक बीत जाने के बाद निरंतर बनी हुई हैं। इस संबंध में शिव शक्ति क्लब भ्याट का प्रतिनिधि मंडल भरमौर-पांगी के नवनिर्वाचत विधायक डॉ. जनक राज से मिला। शक्ति युवक मंडल भ्याट के अध्यक्ष व क्लब के सदस्यों ने अपनी मुख्य माँग खणी-ग्रीमा-रेटन जिसका टेंडर एम.सी.सी कंपनी को दे रखा है उसके बारे विधायक डॉ. जनक राज को ज्ञापन देकर अवगत करवाया। विधायक ने इस समस्या को शीघ्र अति शीघ्र सुचारू रूप से आरम्भ करने तथा प्रभावित जमींदारों, बागवानों तथा किसानों को उनकी उचित माँग को प्राथमिकता के साथ हल करने का आश्वासन दिया।      

इस संदर्भ में शिव शक्ति युवक मंडल भ्याट के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सड़क का निर्माण 500 मीटर तक कंपनी द्वारा किया जा चुका हैं लेकिन कुछ समय बाद कंपनी ने अपनी मनमानी करते हुए इस सड़क निर्माण का कार्य बंद कर दिया गया था। लिहाजा यह कार्य आज दिन तक बंद रखा हैं। इस सड़क कार्य के लिए भारत सरकार ने नाबार्ड के तहत नौ करोड़ रुपये धनराशि के बजट का प्रावधान किया जा चुका है। शिव शक्ति युवक मंडल भ्याट के अध्यक्ष मनीष ठाकुर व दीपक जम्वाल ने विधायक से इस सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने की गुहार लगाई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। …

4 hours ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 8.51 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ) , इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में…

5 hours ago

RDG कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है: केंद्र सरकार पर विनय कुमार का हमला

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार…

5 hours ago

भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े पर बड़ा वार, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में भर्ती और सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल पर लगाम कसने…

8 hours ago

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

2 days ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

2 days ago