मुख्य समाचार

राजगढ़ : राजगढ़ में आयोजित दो दिवसीय लघु गुरूकुल कार्यक्रम संपन्न

राजगढ (निशेष शर्मा/संवाददाता),  

हाब्बन सड़क पर स्तिथ देव स्थली गुरुकुलम राजगढ़ में राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा के सौजन्य से दो दिवसीय लघु गुरूकुल का आयोजन किया गया l यह जानकारी देते हुये आर्य चैतन्य ने बताया कि इस दो  दिवसीय लघु गुरूकुल में जिन रौचक विषय पर चर्चा व व्याख्यान हुई उसमें मेरा जीवन क्या है, इसमे सबसे महत्वपूर्ण क्या है, ईश्वर का अस्तित्व है या नहीं, अगर है तो उसका स्वरुप क्या है, उसे मानने से क्या लाभ है, धर्म क्या है, मत पथं संप्रदाय है, भाग्य क्या होता है और यहा कौन लिखता है भूत, पिशाच, डाकिनी, शाकिनी, जिन्न आदि होते है या नहीं, हमारे राष्ट्र की गुलामी का क्या कारण था, हमारे स्वंय के प्रति तथा राष्ट्र व समाज के प्रति क्या कर्तव्य है, उन्नत समाज व वैभवशाली राष्ट्र बनाने के क्या उपाय है आदि शामिल है l इसके साथ साथ इस दिव्य कार्यक्रम में अनेक विद्वानों द्वारा जीवन विज्ञान, शरीर विज्ञान, मनो विज्ञान, अध्यात्म विज्ञान, संस्कार विज्ञान, कर्मफल विज्ञान, संबंध विज्ञान, परिवार विज्ञान, समाज विज्ञान, संस्कृति विज्ञान, राष्ट्र धर्म, मानव धर्म, वैश्चिक धर्म, संतान निर्माण धर्म, इतिहास विज्ञान, वैदिक विज्ञान, शाश्त्र विज्ञान आदि विषयों पर चर्चा व व्याख्यान दिये गये l यह काबिले जिक्र है कि देव स्थली गुरूकुलम में 6 वर्ष के बालक का प्रवेश होता है और छात्रों के सुसंस्कार निर्माण के साथ सर्वांगीण विकास किया जाता है l इस दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए आचार्य विवेक चैतन्य ने अपने शिष्यों के साथ साथ 10 दिनों तक गांव गांव व घर घर पैदल चल कर प्रचार प्रसार किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

2 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

12 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago