अपराध /दुर्घटना

शिमला : नाहौल के पास गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

ऊपरी शिमला में सड़क दुर्घटनाए रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं पिछले कल पुलिस चौकी फागू में सूचना मिली कि नाहौल के पास एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे ढाँक में गिरी है। वहीं जानकारी देते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रभारी पुलिस चौकी फागू नरेन्द्र कुमार अपने मुलाजमान के साथ दुर्घटनास्थल चड़ीमू (देववन) जाकर देखा कि एक गाड़ी वेगनार नम्बर HR 01V 3972 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 150/200 मीटर नीचे ढाँक में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में 4 व्यक्ति सवार थे, जिनके नाम प्रमोद पुत्र स्व. जिदू राम गांव काटू डा० देवठी मझगांव तह० राजगढ़ जिला सिरमौर, राम स्वरूप पुत्र बालक राम गांव कुडू लवाणा डा० देवठी मझगांव तह० व थाना राजगढ़ जिला सिरमौर उम्र 34 वर्ष, सूरत राम पुत्र भोलर गांव शरेवत डा० देवठी मझगांव तह० राजगढ़ जिला सिरमौर उम्र करीब 57 वर्ष, सुनील निवासी नाहौल है। गाड़ी को प्रमोद पुत्र स्व. जिदू राम गांव काटू डा० देवठी मझगांव तह० राजगढ़ जिला सिरमौर हि०प्र० व उम्र 52 साल चला रहा था। इस हादसे में सूरत राम की मौके पर ही मृत्यु हुई है तथा प्रमोद व सुनील को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। राम स्वरूप को इस हादसा में कोई भी चोट नहीं आई है। उपरोक्त वाहन हादसे के संदर्भ में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago