मुख्य समाचार

सिरमौर : व्यवसायिक प्रशिक्षण संघ का प्रतिनिधिमंडल उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मिला

सिरमौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला सिरमौर व्यवसायिक प्रशिक्षण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मिला और उनके समक्ष वोकेशनल शिक्षकों की स्थाई नीति की मांग रखी। वोकेशनल शिक्षक 2013 से लेकर अभी तक बाहरी कम्पनियों के द्वारा नियुक्त किये जाते रहे हैं। लेकिन इन कम्पनियों ने अत्यधिक शोषण कर सरकार व सरकारी खजाने को भी खाली कर दिया है। यह प्रति शिक्षक की सैलरी का 14 प्रतिशत चार्ज लेते हैं जोकि सरकारी खजाने पर अनावश्यक बोझ पड़ रहा है। यदि सरकार इन शिक्षकों को विभाग में मर्ज कर देती हैं तो सरकार को 24 प्रतिशत का सीधा लाभ मिलेगा। क्योंकि अभी सरकार को वेतन का 10% अपने पास से देना पड़ता हैं और 90% केंद्र सरकार से मिलता है। जबकि 14% सरकार इन कम्पनियों को अतिरिक्त चार्ज देती हैं। इसलिए व्यवसायिक शिक्षक लगातार सरकार से यही गुहार लगा रहे हैं कि हमें इन कम्पनियों की गुलामी से आजादी दिलाई जाए। ताकि हम भी एक सम्मानजनक जीवनयापन कर सकें। माननीय उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पूर्ण आश्वासन दिलाया कि हम वचनबद्ध है कि आपके लिए भविष्य में एक अच्छी नीति लेकर आएंगे जिससे 2000 व्यवसायिक शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित हो पाएगा और नियमितीकरण का रास्ता प्रशस्त हो पाएगा। इस शिष्टाचार भेंट में अध्यक्ष मोहन छींटा, उपाध्यक्ष शिवानंद शर्मा, सचिव जीवन सिंह चौहान, सुभाष ठाकुर, दिनेश ठाकुर, राजेंद्र सूर्या, हितेंद्र चौहान, अंकित पुंडीर, मोहित परमार और देवेंद्र आदि लोग शामिल रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

8 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

8 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

9 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

9 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

11 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

11 hours ago