मुख्य समाचार

सिरमौर : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का पांवटा साहिब में हुआ भव्य स्वागत

(पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान का गत सांय पांवटा साहिब पहुंचने पर विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत और अभिनदन किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों द्वारा रखी गई समस्यायें भी सुनीं। उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवधर्न चौहान ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाएगा जिसके लिए प्रदेश सरकार ने कार्य करना आरम्भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपार समर्थन देकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने बनाई है और हम पांच साल तक जनता की सेवा करते रहेंगे।

 हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हमने प्रदेश के कर्मचारियों से किए गए वायदों के अनुरूप मंत्रीमंडल की पहली ही बैठक में कर्मचारियों की ओपीएस बहाली को स्वीकृति प्रदान की है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवाजनों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। हर्षवधर्न चौहान ने सिरमौर जिला के विकास के लिए सभी से एक जुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया। पांवटा साहिब पहुंचने पर उद्योग मंत्री को विभिन्न संगठनों ने शॅाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। उनकी धर्मपत्नी कल्पना चौहान को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक चौधरी करनेश जंग, अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब अश्वनी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शिलाई रतन सिंह,  पूर्व  जिला परिषद सदस्य शेर सिंह ने उद्योग मंत्री को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी करनेश जंग तथा अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब अश्वनी शर्मा ने भी अपने विचार सांझा किये l

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

6 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

7 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

7 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

7 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

9 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

9 hours ago