अपराध /दुर्घटना

मंडी : चक्कर में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को दूसरे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक की मौत

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है ताजा मामले में मंडी जिला के चक्कर पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रैक्टर की दूसरे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी जिस कारण ट्रैक्टर पर सवार चालक की मौत हो गई है वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत चक्कर के नजदीक पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रैक्टर नंबर एचपी80T- 1122 ने सड़क किनारे खडे दूसरे ट्रैकटर को टक्कर मार दी थी जिस कारण ट्रैक्टर चालक नरेश कुमार पुत्र सुखराम गांव गडसौल डाकघर बडसू तहसील बल्ह जिला मंडी गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसे स्थानीय लोगो की सहायता से तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

2 days ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

2 days ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

2 days ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

2 days ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

2 days ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

2 days ago